Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
  • UTTARAKHAND NEWS

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 13, 2026 1 minute read
सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
Share This Post

देहरादून-राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक ऑडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हरिद्वार जनपद की इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल निर्णय लेते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा मामले की विस्तृत जांच एसपी देहात को सौंप दी गई है।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक नवीन सिंह चौहान (चौकी प्रभारी इकबालपुर), हेड कांस्टेबल विरेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल देवेश सिंह तथा कांस्टेबल प्रदीप शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों पर है, यदि वही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
Next: 08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन; सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण

Related Stories

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • UTTARAKHAND NEWS

दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
  • UTTARAKHAND NEWS

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026

Recent Posts

  • CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त March 18, 2026
  • दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार March 18, 2026
  • खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित March 18, 2026

You may have missed

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर जी से शिष्टाचार भेंट कर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • UTTARAKHAND NEWS

दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
  • UTTARAKHAND NEWS

खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 18, 2026
जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार; सभी 168 विद्यालयों में पंहुचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ
  • UTTARAKHAND NEWS

जिले के सरकारी स्कूलों को मिली डिजिटल रफ्तार; सभी 168 विद्यालयों में पंहुचे स्मार्ट टीवी; स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन कार्य प्रारंभ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 17, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.