Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिले के दिव्यांग व वरिष्ठजनों को मिला सहारा
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिले के दिव्यांग व वरिष्ठजनों को मिला सहारा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 25, 2026 1 minute read
डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिले के दिव्यांग व वरिष्ठजनों को मिला सहारा
Share This Post

देहरादून-जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया।

राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया, कालसी में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर के समापन अवसर पर 657 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए।
जनपद की छह विकासखंडों, नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 3,447 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें विकासखंड रायपुर में 297, सहसपुर में 693, विकासनगर में 103, डोईवाला में 709, नगर पालिका मसूरी में 241, नगर निगम ऋषिकेश में 433, कालसी सहिया में 657, लाखामंडल में 107 तथा त्यूणी एवं कनासर में 237 दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को बैसाखी, ट्राइसाइकिल, छड़ी, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, वॉकर, कमोड चेयर, कमर बेल्ट एवं श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।
जिलाधिकारी सविन बंसल के मार्गदर्शन में संचालित इन शिविरों का उद्देश्य चयनित दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को न केवल सहारा प्रदान करना, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ये सहायक उपकरण लाभार्थियों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ ही उनकी गतिशीलता और आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे।
सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
वितरण शिविर में बीडीओ कालसी जगत सिंह, सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया के प्रबंधक अनिल तोमर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह, डीडीआरसी देहरादून से कपिल पुनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जनपद में कुल 9 शिविरों का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत मात्र 30 दिनों के भीतर पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निरूशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में सप्ताह के सातों दिन सहायक उपकरण वितरित किए जाते हैं। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को मासिक आय प्रमाण पत्र के साथ ग्राम प्रधान या पार्षद से प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जनगणना-2027 की डिजिटल तैयारियां शुरू, देहरादून में 25-27 फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
Next: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण March 3, 2026
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन March 2, 2026
  • उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न March 2, 2026

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.