Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं दस्तावेज तैयार कर दिलाई वृद्धावस्था पेंशन
  • UTTARAKHAND NEWS

ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचा प्रशासन, समाज कल्याण अधिकारी ने स्वयं दस्तावेज तैयार कर दिलाई वृद्धावस्था पेंशन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 27, 2026 1 minute read
Share This Post
देहरादून-सीएम हेल्पलाइन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यह आमजन, विशेषकर बुज़ुर्गों और जरूरतमंदों के लिए एक भरोसेमंद एवं संवेदनशील मंच है। देहरादून जनपद के देहरा खास, पटेल नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा अपनी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ न मिलने की पीड़ा को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत पर जिला प्रशासन ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर समाज कल्याण विभाग द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत का निस्तारण किया गया। विभागीय अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं वृद्ध महिला के आवास पर जाकर सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार किए और उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कराई।
श्रीमती सुमन ने भावुक होते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके पति द्वारा सीएम हेल्पलाइन में वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी परेशानियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद प्रशासन की तत्परता से समाज कल्याण विभाग के अधिकारी उनके घर पहुंचे। अधिकारियों ने न केवल सभी दस्तावेजों की गहन जांच की, बल्कि “अपणी सरकार” पोर्टल के माध्यम से आय प्रमाण पत्र भी घर पर ही बनवाया। इसके पश्चात सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के मात्र चार दिनों के भीतर ही जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि उनकी वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत हो गई है, जो शीघ्र ही उन्हें प्राप्त होनी शुरू हो जाएगी। उर्मिला सुमन एवं उनके पति आर्य सुमन ने इस संवेदनशील और त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तथा जिला प्रशासन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
वार्ड-72 देहरा खास के पार्षद आलोक कुमार ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर पेंशन संबंधी शिकायत दर्ज होते ही समाज कल्याण विभाग द्वारा घर जाकर सभी दस्तावेज तैयार किए गए, जिसके परिणामस्वरूप आज वृद्ध महिला को पेंशन का लाभ मिल सका। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जानकारी दी कि वरिष्ठ नागरिक आर्य सुमन द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। राजस्व विभाग द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज एवं मासिक आय प्रमाण पत्र तैयार करते हुए उनकी धर्मपत्नी उर्मिला सुमन की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी गई है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सीडीओ की अध्यक्षता में 29 जनवरी को ग्राम कोटी में बहुउद्देशीय शिविर
Next: CM धामी ने प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” को किया संबोधित

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण March 3, 2026
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन March 2, 2026
  • उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न March 2, 2026

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.