Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • उत्तराखंड राज्य स्तरीय द्वितीय हितधारक परामर्श का आयोजन किया गया।
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड राज्य स्तरीय द्वितीय हितधारक परामर्श का आयोजन किया गया।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 23, 2026 1 minute read
Share This Post

हिमालयी क्षेत्रों में टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप खेती और किसानों की आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिमालयन एग्रोइकोलॉजी इनिशिएटिव (HAI) के तहत उत्तराखंड राज्य स्तरीय द्वितीय हितधारक परामर्श का आयोजन गुरुवार को देहरादून के जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रन लीफ में किया गया।

परामर्श में उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित एग्रोइकोलॉजी रोडमैप और उससे जुड़ी नीति सिफारिशों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें सरकारी विभागों, शोध संस्थानों, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

किसानों की आय और संसाधन संरक्षण से जुड़ी एग्रोइकोलॉजी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष श्री चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि एग्रोइकोलॉजी को किसानों की आय वृद्धि, खेती की लागत में कमी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से सीधे जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संरक्षण के साथ उपयोग की नीति अपनाने से ही प्राकृतिक संसाधन दीर्घकाल तक समृद्ध बने रहेंगे।

वहीं उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष श्री एस.पी. सुबुधि (IFS) ने कहा कि एग्रोइकोलॉजी रोडमैप में जैव विविधता संरक्षण, पारंपरिक ज्ञान और स्थानीय समुदायों की भूमिका को स्पष्ट रूप से शामिल किया जाना आवश्यक है।

रोडमैप और नीति सिफारिशों पर तकनीकी प्रस्तुति

तकनीकी सत्र में डॉ. जे.सी. राणा, इंडियन कंट्री रिप्रेजेंटेटिव, एलायंस ऑफ बायोडायवर्सिटी इंटरनेशनल–CIAT ने उत्तराखंड के लिए एग्रोइकोलॉजी रोडमैप और नीति सिफारिशों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कृषि जैव विविधता संरक्षण, पोषण-संवेदनशील खेती, जलवायु-लचीली कृषि प्रणालियां, संस्थागत समन्वय और एग्रोइकोलॉजी को नीति स्तर पर मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि यह रोडमैप राज्य सरकार, शोध संस्थानों, किसान संगठनों और नागरिक समाज के संयुक्त प्रयासों से ही प्रभावी रूप से लागू हो सकता है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती का माध्यम

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद कुमार भट्ट (HIA कंसल्टेंट, उत्तराखंड) के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि हिमालयी राज्यों में पारंपरिक कृषि प्रणालियों, स्थानीय बीजों और जैव विविधता आधारित खेती का संरक्षण एग्रोइकोलॉजी की मूल भावना है। यह मॉडल उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर सकता है।

समूह चर्चा में मिले व्यावहारिक सुझाव

प्रस्तुति के बाद आयोजित समूह चर्चा सत्र में प्रतिभागियों ने रोडमैप पर अपने विचार, अनुभव और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। चर्चा के दौरान नीति निर्माण, संस्थागत सहयोग और किसानों की भागीदारी को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

विशेषज्ञों और संस्थाओं की रही सक्रिय भागीदारी

परामर्श में बीज बचाओ आंदोलन के श्री विजय जड़धारी, अपर निदेशक श्री पंकज नैथानी, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. वी.पी. उनियाल, डॉ. देवाशीष (PSI), पूर्व निदेशक उद्यान डॉ. बी.एस. नेगी, श्री एच.एन. सेमवाल (UCOST), प्रो. बी.पी. नौटियाल (भरसार विश्वविद्यालय), डॉ. वाई.पी. सिंह (ICFRE), डॉ. विनोद कोठारी (हिमुथान), सुश्री बिनिता शाह, डॉ. अरुण जुग्रान, डॉ. आर.के. सिंह, श्री बलेंद्र जोशी (FID) सहित अनेक वैज्ञानिकों, नीति विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों और किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

समापन सत्र

कार्यक्रम के समापन सत्र में सुश्री सोनल डिसूजा, एसोसिएट मैनेजर (एशिया), एलायंस ऑफ बायोडायवर्सिटी इंटरनेशनल–CIAT ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस परामर्श से प्राप्त सुझाव उत्तराखंड में एग्रोइकोलॉजी आधारित नीतियों और कार्यक्रमों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
Next: दून की ‘लखपति दीदी’ संतोषी सोलंकी 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व।

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक March 5, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.