Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • यूसीसी दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।
  • UTTARAKHAND NEWS

यूसीसी दिवस के राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, सीडीओ ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 23, 2026 1 minute read
Share This Post

समान नागरिक संहिता दिवस (यूसीसी) पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने आज संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), नीबूंवाला, देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का आयोजन समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूर्ण की जाएं।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 27 जनवरी 2026 को ‘समान नागरिक संहिता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह, नीबूंवाला, देहरादून में एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विधि महाविद्यालयों के छात्र, बार काउंसिल के प्रतिनिधि एवं स्थानीय बार एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी भी सहभागिता करेंगे।

मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को मंच, सभागार, साउंड सिस्टम, एलईडी स्क्रीन एवं टेंटेज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्यक्रम दिवस पर सूक्ष्म जलपान, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, परिवहन एवं स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने हेतु संबंधित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दून की ‘लखपति दीदी’ संतोषी सोलंकी 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व।
Next: लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश।

Related Stories

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।
  • UTTARAKHAND NEWS

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 27, 2026

Recent Posts

  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन March 2, 2026
  • उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न March 2, 2026
  • जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन March 2, 2026

You may have missed

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।
  • UTTARAKHAND NEWS

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) February 27, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.