Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रुपये 617 लाख की लागत के विकास कार्यों का श्रीगणेश करते कैबिनेट मंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रुपये 617 लाख की लागत के विकास कार्यों का श्रीगणेश करते कैबिनेट मंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 18, 2026 1 minute read
Share This Post

देहरादून– रविवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में ₹398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का ₹188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल ₹616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क और नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधान चालंग रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, रणवीर और उमेश त्यागी सहित अन्य शामिल रहे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हांन, अनुज कौशल, प्रमोद रावत, विक्रम इंद्रवाल, प्रेम पाठक, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सुधीर पुंडीर, राजेश रमोला, मंजीत रावत, संजय रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Next: हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ध्वज वंदन समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया CM धामी एवं केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने

Related Stories

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026

Recent Posts

  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक March 5, 2026
  • डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी March 5, 2026
  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण March 3, 2026

You may have missed

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.