Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं-गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं-गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) January 12, 2026 1 minute read
Share This Post

देहरादून-प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर गोवा की तेल एवं फूड उत्पाद निर्माता एक निजी कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी ने मुलाकात की।

इस दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि गोवा स्थित उनकी कंपनी द्वारा मुख्य रूप से नारियल तथा अन्य वनस्पति तेलों का उत्पादन किया जाता है और “OldGoa Oils” ब्रांड के अंतर्गत शुद्ध, प्राकृतिक तेल एवं उनसे निर्मित स्वास्थ्य-वेलनेस उत्पाद बाजार में उपलब्ध कराए जाते हैं। ये उत्पाद त्वचा, बालों एवं स्वास्थ्य देखभाल में दैनिक उपयोग के लिए व्यापक रूप से प्रयोग किए जाते हैं।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में नारियल, औषधीय एवं सुगंधित पौधों के उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने उपस्थित कैप (CAP) निदेशक को निर्देशित किया कि ऐसी कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश के किसानों की आय वृद्धि के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। विभागीय मंत्री जोशी ने विशेष रूप से कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग, मूल्य संवर्धन, प्रोसेसिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार किसानों को बाजार से जोड़ने, उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में गोवा की इस निजी कंपनी के साथ अनुबंधन (MoU) की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई, ताकि प्रदेश में उत्पादित कृषि उपज को बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में यह भी विचार-विमर्श किया गया कि भविष्य में प्रदेश में प्रोसेसिंग यूनिट, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ा जाए। मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सहयोग से उत्तराखंड के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और राज्य के कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर कैप निदेशक डॉ.नृपेंद्र चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर अन्नु त्रिपाठी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मसूरी रोड़ स्थित किशनपुर तिराहे पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं मालार्पण किया
Next: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बारिश न होने से फसलों को हो रहे नुकसान की समीक्षा, सर्वे कर शीघ्र रिपोर्ट देने के निर्देश

Related Stories

‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026

Recent Posts

  • ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश March 8, 2026
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति” March 8, 2026
  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026

You may have missed

‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
  • UTTARAKHAND NEWS

‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित, कहा- “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 8, 2026
सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.