Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • किसान दिवस पर खेत में पहुंचकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के साथ किया संवाद और भोजन कर साझा किया अपनापन
  • UTTARAKHAND NEWS

किसान दिवस पर खेत में पहुंचकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के साथ किया संवाद और भोजन कर साझा किया अपनापन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 23, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून स्थित रानी पोखरी भट्ट नगर गांव में किसानों के बीच पहुंचे और सीधे खेतों में जाकर खेती-किसानी की जमीनी हकीकत को जाना। कृषि मंत्री जोशी ने किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके बहुमूल्य सुझावों को गंभीरता से लिया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खेतों में फसलों का अवलोकन करते हुए किसानों से उत्पादन लागत, सिंचाई व्यवस्था, बीज, खाद, कीटनाशक और विपणन से जुड़ी चुनौतियों पर किसानों से चर्चा की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किसानों के साथ वर्क शॉप करने और किसानों को गेहूं, धान इत्यादि फसलों के अलावा जिन क्रॉप्स में किसानों को अधिकतम के लाभ पहुंचे उसके लिए प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्होंने फॉर्म मशीनरी बैंक का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों के साथ बैठकर भोजन भी किया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के सभी किसानों को किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं। किसानों के साथ बैठकर भोजन करना उनके परिश्रम और योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण, कृषि यंत्रों के लिए फार्म मशीनरी बैंक, 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, बागवानी, पॉलीहाउस, आधुनिक कृषि तकनीक, मुफ्त सिंचाई सुविधा तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इन सभी प्रयासों का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना, कृषि को आधुनिक बनाना और फल, सब्जी, अनाज, फूल व विशेष फसलों के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है। सरकार प्रशिक्षण, बाजार और कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाकर किसानों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रही है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक तकनीक, प्राकृतिक खेती, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को सक्रिय रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम से पहले किसान दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों और उनके उत्थान के लिए समर्पित रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गीतांजलि, जैविक बोर्ड सदस्य निरंजन डोभाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, सतीश सेमवाल, संदीप भट्ट, इंद्र पाल सिंह, एके उपाध्याय सहित कृषकगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार”-न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासन सीधे ग्रामीणों के द्वार
Next: राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) उत्तराखंड को अमेरिकी दूतावास ने किया सम्मानित

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.