Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां की बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां की बैठक करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 19, 2025 1 minute read
Share This Post

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नगर पालिका परिषद सभागार में मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने जा रहे विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां की बैठक की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटर लाइन कार्निवाल 2025 का ब्रोशर का भी उद्घाटन किया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विंटर लाइन कार्निवाल के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्निवाल के दौरान शौचालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा बिजली, पानी और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मसूरी में आधुनिक शौचालयों के निर्माण पर भी जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री ने पुलिस प्रशासन को कार्निवाल के दौरान मॉल रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विंटर लाइन कार्निवाल में स्थानीय उत्पादों, स्थानीय कलाकारों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्टॉलों को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल के दौरान कीवी और माल्टा जैसे स्थानीय फलों के स्टॉल लगाए जाने के निर्देश भी दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने कार्निवाल के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका को भी सशक्त करेगा। उन्होंने बताया कि कार्निवाल का प्रत्येक दिवस महान विभूतियों के नाम समर्पित रहेगा। कार्निवाल की शुरुआत 24 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के नायक इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर की जाएगी।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल कुमार, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित पॉलीहाउस स्थापना के संबंध में विभागीय समीक्षा करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
Next: उत्तराखंड के 307 किसानों ने कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना का उठाया लाभ: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण March 3, 2026
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन March 2, 2026
  • उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न March 2, 2026

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.