Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सांसद खेल महोत्सव 2025 (विकासखण्ड स्तरीय) कार्यक्रम का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

सांसद खेल महोत्सव 2025 (विकासखण्ड स्तरीय) कार्यक्रम का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 6, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज सहसपुर स्थित मिनी स्टेडियम शंकरपुर में खेल, शिक्षा एवं युवा कल्याण विभाग देहरादून द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव 2025 (विकासखण्ड स्तरीय) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों के साथ कबड्डी खेलकर महोत्सव का शुभारम्भ किया।

दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। महोत्सव में खो-खो, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पिट्ठू समेत कई पारंपरिक एवं टीम खेलों को शामिल किया गया है, ताकि बच्चे और युवा खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का हिस्सा बनें।
मंत्री गणेश जोशी ने बच्चों को फिट इंडिया शपथ दिलाते हुए कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति के हाथों में है और फिट इंडिया अभियान उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

कैबिनेट मंत्री जोशी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि आज का युवा खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सांसद नरेश बंसल को बधाई देते हुए कहा कि खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को आगे लाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ी विश्व पटल पर अपनी नई पहचान बना रहे हैं। देश में खेलों को लेकर बड़े स्तर पर सुधार और प्रोत्साहन मिल रहा है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिल रही सफलताओं में स्पष्ट दिखाई देता है।

मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की खेल प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से अपने कदम रख रही हैं। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया कि उत्तराखंड को पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक सहदेव पुंडीर, सांसद प्रतिनिधि सिद्धार्थ बंसल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित जिला युवा कल्याण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजभवन का नाम लोक भवन होने पर राज्यपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.