Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • केंद्र सरकार सक्रिय रूप से उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को बढ़ावा दे रही है : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
  • UTTARAKHAND NEWS

केंद्र सरकार सक्रिय रूप से उत्तराखंड के त्योहारों और लोक परंपराओं को बढ़ावा दे रही है : केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 1, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB DDN-केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण से संबंधित पूछे गए प्रश्न का उत्तर दिया। अपने उत्तर में केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के 43 केंद्र- संरक्षित स्मारक और स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षण और रखरखाव में हैं। इनका संरक्षण आवश्यकताओं और संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार, राष्ट्रीय संरक्षण नीति के अनुरूप किया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी स्थल वर्तमान में अच्छी अवस्था में संरक्षित हैं।

केंद्रीय मंत्री ने अपने उत्तर में यह भी जानकारी दी कि संगीत नाटक अकादमी (एसएनए) उत्तराखंड की लोक, पारंपरिक और जनजातीय प्रदर्शन कलाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रही है। हाल ही में अकादमी ने राज्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें शामिल हैं ;

* कला धरोहर – मीरा बाई पर आधारित कार्यशालाएँ, 23 और 24 अगस्त 2024 को सुयालबाड़ी, नैनीताल में
* कला धरोहर – मीरा बाई पर आधारित कार्यशालाएँ, 14 और 15 नवम्बर 2024 को देहरादून में
* कला धरोहर – मीरा बाई पर आधारित कार्यशालाएँ, 14 और 15 नवम्बर 2024 को तपोवन, टिहरी गढ़वाल में
* कला धरोहर – मीरा बाई पर आधारित कार्यशालाएँ, 11 और 12 दिसम्बर 2024 को चमोली में
* कला प्रवाह – संगीत एवं नृत्य का दो दिवसीय महोत्सव, 6 जुलाई 2024 को कसारदेवी मंदिर, अल्मोड़ा में
* कला प्रवाह, मंदिर उत्सव श्रृंखला – जून 2023 में कसारदेवी मंदिर, अल्मोड़ा में

केंद्रीय मंत्री ने लोक सभा में जानकारी देते हुए बताया कि देश की विभिन्न लोक और पारंपरिक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार के लिए भारत सरकार ने सात ज़ोनल सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए हैं। ये केंद्र अपने सदस्य राज्यों में नियमित रूप से विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। उत्तराखंड, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला और उत्तर मध्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज—दोनों का सदस्य होने के कारण—इन केंद्रों द्वारा राज्य में अनेक सांस्कृतिक उत्सव और कला संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसके अतिरिक्त, संस्कृति मंत्रालय राष्ट्रीय संस्कृत महोत्सव का भी आयोजन करता है, जिसमें देशभर के अनेक लोक व जनजातीय कलाकार, सहित उत्तराखंड के स्थानीय कलाकार भी, भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रदर्शन करते हैं।
श्री शेखावत ने यह भी बताया कि संगीत नाटक अकादमी ने “कला दीक्षा” (गुरु–शिष्य परंपरा) योजना के तहत उत्तराखंड की चार प्रदर्शन कलाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनमें गढ़वाल क्षेत्र के लोकगीत (पड़वाणी और मंगलिक गीत) का प्रशिक्षण कार्यक्रम चमोली की गुरु गंगा देवी; मशकबीन का प्रशिक्षण कार्यक्रम चमोली के गुरु हरीश लाल; हुड़का का प्रशिक्षण कार्यक्रम मुनस्यारी के गुरु लवराज राम और कुमाऊँ क्षेत्र के लोकगीत (नैौली, छपेली, भागनौल और संस्कार गीत) का प्रशिक्षण कार्यक्रम अल्मोड़ा की गुरु पुष्पा फर्त्याल संचालित कर रहीं हैं।
संगीत नाटक अकादमी की फाइनेंशियल असिस्टेंस टू कल्चरल इंस्टिट्यूशंस योजना के अंतर्गत, वर्ष 2021–22 में पाँच संस्थाओं को 2 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, वर्ष 2022–23 में आठ संस्थाओं को 3.30 लाख रुपये की सहायता मिली और वर्ष 2023–24 में पाँच संस्थाओं को 2.20 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों और प्रशिक्षण पहलों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में उल्लेखनीय सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जेन-Z डाकघर के रूप में अपग्रेड हुआ गोविन्द बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज, घुड़दौड़ी का डाकघर
Next: माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले वीरेंद्र सिंह सामंत का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया सम्मान

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.