Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 30, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को प्रेमनगर भाऊवाला स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में 10 महार रेजिमेंट के वीर शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री जोशी ने शहीद अनुसूया प्रसाद गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी वीर गाथा को नमन किया।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री ने वीर नारियों को सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के छात्रों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत भी किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मात्र 17 वर्ष की आयु में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देकर शहीद हुए महावीर चक्र (मरणोपरांत) विजेता अनुसूया प्रसाद गौड़ का बलिदान राष्ट्र हमेशा स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार शहीदों तथा उनके परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि शहीदों के परिजनों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है तथा वीरता पदकों की सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीदों की जयंती और पुण्यतिथि के कार्यक्रम अधिक भव्यता से आयोजित किए जाएं और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत पर रोया नहीं जाता, उन पर गर्व किया जाता है। उनका सम्मान करना हर देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देहरादून में भव्य सैन्यधाम का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसका शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा। राज्य सरकार सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।

कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, चित्रा देवी, अनिल गौड़, मोहन गौड़, खेल समिति अध्यक्ष आनंद चंद रमोला, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, रजनी प्रधान, बिनीता बिष्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला : निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमियता
Next: “सिल्क्यारा विजय अभियान” आपदा प्रबंधन में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.