Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • ऑडिट दिवस पर भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

ऑडिट दिवस पर भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 26, 2025 1 minute read
Share This Post

– पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने हिमालयी पारिस्थितिकी, सतत विकास और सामुदायिक संरक्षण पर प्रतिभागियों को दिया मार्गदर्शन

– कार्यशाला का दूसरा भाग वन्यजीव संरक्षण पर रहा केंद्रित, सभी को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए किया गया प्रेरित

PIB Dehradun-26 नवंबर 2025 को भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा विभाग द्वारा ऑडिट दिवस के अवसर पर दो विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में हेस्को के संस्थापक पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी द्वारा प्रतिभागियों को हिमालयी पारिस्थितिकी, सतत विकास और सामुदायिक संरक्षण की आवश्यकता पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया गया।

इस सत्र में सरल जीवनशैली, संवहनीय उपयोग और हरित पहल की बात प्रमुखता से सामने आई। दोपहर में दूसरी कार्यशाला वन्यजीव संरक्षण पर केंद्रित रही, जिसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून से डीन डॉ. रुचि बड़ोला तथा वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सैयद एनुल हुसैन ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता तथा क्षेत्रीय सुरक्षा के विषय पर अपने शोध एवं फील्ड अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

इन आयोजनों ने प्रतिभागियों को न सिर्फ पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण की नीतियों से अवगत कराया, बल्कि अपने कार्यस्थल तथा समुदाय में जिम्मेदार व सतत पर्यावरणीय प्रयासों की दिशा में कदम उठाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर महालेखाकार मोहम्मद परवेज़ आलम ने सतत विकास के मार्ग पर पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को प्रतिपादित किया। कार्यशालाओं में उपमहालेखाकार श्री अनुज शर्मा ने बीज वक्तव्य प्रस्तुत किए। गौरतलब है की 30 नवम्बर तक ऑडिट दिवस के अंतर्गत इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य ऑडिट के प्रति जागरूकता फैलाना है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: एक राष्ट्रीय संकल्प: संपूर्ण सरकार और समाज साझा रूप से बाल विवाह मुक्त भारत की ओर अग्रसर-अन्नपूर्णा देवी
Next: बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चन्द्रोटी के नव-निर्वाचित सभापति, उपसभापतियो के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026

Recent Posts

  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026
  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की March 5, 2026

You may have missed

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.