Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • नयागांव हाथीबड़कला में 619 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

नयागांव हाथीबड़कला में 619 लाख की पेयजल योजना का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 16, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव विजयपुर हाथीबड़कला के सामुदायिक भवन में रुपये 619.66 लाख की लागत से निर्मित होने वाले ट्यूबवैल एवं ओवरहैड टैंक पेयजल योजना का विधिवत शिलान्यास किया। क्षेत्रवासियों ने कैबिनेट मंत्री जोशी का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका समय पर लोकार्पण भी सुनिश्चित करती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम करते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार जनता की सरकार-जनता के द्वार की भावना के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशील होकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी कोई छोटी या बड़ी घटना घटित होती है तो मुख्यमंत्री और मंत्रीगण तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की स्वयं समीक्षा करते हैं, यही हमारी सरकार की संवेदनशील कार्यशैली है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से हजारों स्थानीय लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी तथा ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करते हुए नागरिकों को निर्बाध जल सेवा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होंगी।

काबीना मंत्री ने नयागांव सड़क चौड़ीकरण, नवादा में ब्राहमण सभा भवन में टिन शेड, सामुदायिक भवन हेतु जरनेटर सेट दिये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग से वार्ता कर सड़क मार्ग को खोलने सम्बन्धी कार्यवाही को भी प्राथमिकता पर किया जाऐगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, सरोज गुरुंग, ज्योति कोटिया, शहीद अजित प्रधान की माता हेमा कुमारी प्रधान, राजेंद्र खंडवाल, माधो प्रसाद, राजेंद्र सिंह थापा, समीर डोभाल, कैप्टन दिनेश प्रधान, सुखदेव गुरुंग, मीन बहादुर, जूना गुरुंग, जल निगम के ईई दीपक नौटियाल, ईई सचिन कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सरकार जनजातीय संस्कृति-संवर्धन के लिए 50 लाख की वार्षिक सहायता दे रही है-मुख्यमंत्री धामी
Next: देहरादून में ऑडिट दिवस-2025 का हुआ आयोजन

Related Stories

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026

Recent Posts

  • नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार March 6, 2026
  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026

You may have missed

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.