Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • मसूरी – राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मसूरी शहीद स्थल में राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

मसूरी – राज्य की रजत जयंती के अवसर पर मसूरी शहीद स्थल में राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 9, 2025 1 minute read
Share This Post

मसूरी-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन ममगाईं, बेलमती चौहान और हंसा धनाई की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर नागरिक को उन वीर आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त करना चाहिए जिन्होंने पृथक राज्य की परिकल्पना को साकार किया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य को अलग बनाने में स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान का भी स्मरण किया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड को एक अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके लिए समूचा उत्तराखंड सदैव उनका आभारी रहेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर एक नई ऊंचाई की ओर अग्रसर है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का अवसर है कि हम उत्तराखंड के स्वप्नदृष्टाओं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के समग्र विकास में अपना योगदान दें।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में पहुंचे पर्यटकों से भी उनका हालचाल जाना और उनसे प्रदेश में पर्यटन संबंधी अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मोहन पेटवाल, सिकन्दर, धर्मपाल पवार, अरविंद सेमवाल, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, गौरी थपलियाल, जसोदा शर्मा, सीता पंवार उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार
Next: राज्य सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित कर रही है-CM धामी

Related Stories

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026

Recent Posts

  • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण March 3, 2026
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन March 2, 2026
  • उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न March 2, 2026

You may have missed

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
  • UTTARAKHAND NEWS

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 3, 2026
भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • NATIONAL NEWS

भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

उत्तराखंड CAMPA परियोजना संचालन समिति की 12वीं बैठक सम्पन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन
  • UTTARAKHAND NEWS

जिला प्रशासन के जनदर्शन में न्याय का भरोसा, हर शिकायत पर त्वरित एक्शन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 2, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.