Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सीबीसी नैनीताल की चित्र प्रदर्शनी संपन्न
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीसी नैनीताल की चित्र प्रदर्शनी संपन्न

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) November 8, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB DDN/बागेश्वर : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा “11 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण अभियान” तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का समापन आज विकास भवन प्रांगण, बागेश्वर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. (डा.) मधुलिका पाठक, प्राचार्य, राजकीय स्नातक महाविद्यालय, कपकोट उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डा. निर्मित शाह, डा. पंकज दुबे, ए. बद्रीदत्त पांडे (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बागेश्वर) एवं रमेश चंद्र सिंह असवाल, प्रधानाचार्य, भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में डा. निर्मित शाह ने नई शिक्षा नीति, स्टार्टअप इंडिया एवं डिजिटल इंडिया जैसे राष्ट्रीय अभियानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।
डा. पंकज दुबे ने “11 साल बेमिसाल” विषय के अंतर्गत भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत आदि — की जानकारी विस्तारपूर्वक दी।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता तमता, शिक्षा उपाध्याय एवं शुभम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में रोशन पांडे, बबीता, शिवांशु एवं गुंजन चौबे को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

“एक पेड़ माँ के नाम” पहल के अंतर्गत विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति के साथ हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराओं का उत्सव है ‘हिमालय निनाद’ : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
Next: “नक्शा” आपकी भूमि की डिजिटल पहचान का प्रतीक-शिवराज सिंह चौहान

Related Stories

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026

Recent Posts

  • नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार March 6, 2026
  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026

You may have missed

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.