Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ का 127वां संस्करण

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) October 26, 2025 1 minute read
Share This Post

New Delhi- उत्तराखंड के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें संस्करण को सुना।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का संवाद न केवल जनभावनाओं को स्पर्श करता है, बल्कि प्रत्येक नागरिक में कर्तव्य, गर्व और आत्मनिर्भरता की भावना भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देश के करोड़ों नागरिकों के साथ हृदय से संवाद का एक पवित्र माध्यम बन चुका है।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देते हुए इसे संस्कृति, प्रकृति और समाज की एकता का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि छठ का पर्व भारत की सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान का उल्लेख करते हुए इसे नए भारत की जीत का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी और जीएसटी बचत उत्सव को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त कदम बताया।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सुरक्षा बलों द्वारा भारतीय नस्ल के श्वानों को अपनाने और उन्हें भारतीय नाम देने की परंपरा की सराहना की। उन्होंने बीएसएफ और सीआरपीएफ के इन प्रयासों की बधाई दी।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए ‘गॉरबेज कैफे‘ बेंगलुरु की झीलों के पुनर्जीवन अभियान और गुजरात के धोलेरा में मैंग्रोव वनों के उदाहरण साझा किए और जनता से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 31 अक्टूबर को मनाए जाने वाले ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ और ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सरदार पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक अवसर बताया और युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान किया।

जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे राष्ट्रीय स्वाभिमान और मातृभूमि प्रेम का प्रतीक बताया। उन्होंने आदिवासी नायकों जैसे बिरसा मुंडा और कोमरम भीम को नमन किया और 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस व्यापक रूप से मनाने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं बल्कि जनजागरण का अभियान है, जो एकता, संस्कृति और स्वावलंबन के मूल्यों को नई ऊँचाई देता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के अवसर पर इसके गौरवगान में स्वतः स्फूर्त भागीदारी करनी चाहिए और अपने सुझाव #VandeMatram150 के साथ साझा करने चाहिए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: धामी सरकार के चार वर्ष : उपलब्धियाँ और विकास की दिशा
Next: माणा गाँव में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य समापन – सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन और आर्थिकी को नई उड़ान

Related Stories

कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026
CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026

Recent Posts

  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री March 16, 2026
  • CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की March 16, 2026
  • मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ March 16, 2026

You may have missed

कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री
  • UTTARAKHAND NEWS

कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी : मुख्यमंत्री

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026
CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की
  • UTTARAKHAND NEWS

CM धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026
मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री ने अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारम्भ

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 16, 2026
एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत
  • UTTARAKHAND NEWS

एलपीजी गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ओटीपी आधारित व्यवस्था के तहत

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 15, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.