Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 30, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड के मुख्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। अपर निदेशक सूचना, आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा मुकेश कुमार को शॉल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर निदेशक सूचना आशीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह एक बेहद भावुक पल है। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार बधाई के पात्र है, कि उन्होंने सूचना विभाग में 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को मुकेश कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार से शासकीय सेवा में हमें अपने पद के कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकेश कुमार द्वारा लम्बी सेवाएं विभाग को प्रदान की गई है, जिसके विभाग सदैव उनका आभारी रहेगा।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि मुकेश कुमार अपने दायित्वों के प्रति कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार रहे। विभाग में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि मुकेश कुमार सरल एवं सहज स्वभाव के व्यक्ति रहे है, जब भी उन्हें जो दायित्व प्रदान किया गया, उसका उनके द्वारा समर्पण भाव से निर्वहन किया गया।

उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि मुकेश कुमार द्वारा जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में अपनी सेवाएं दी गई। श्री श्रीवास्तव ने जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार में मुकेश द्वारा दी गई सेवाओं से जुड़े संस्मरण सुनाएं।

उत्तराखण्ड सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश रावत ने अपने संबोधन में मुकेश कुमार के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में व्यवस्थाधिकारी रामपाल सिंह रावत द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला, जगदीश पटवाल, सहायक लेखाकार राकेश कुमार धीवान, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक एम.पी.कैलखुरी, सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पान सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दयाकृष्ण पालीवाल सहित सूचना कर्मचारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं-सी.एम. धामी
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी से भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Related Stories

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026

Recent Posts

  • नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार March 6, 2026
  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026

You may have missed

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.