Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • 25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0 – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0 – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 22, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सैन्यधाम निर्माण से पूर्व प्रदेश के 1734 अमर बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानियों के घर छूट गए थे। उनके आंगन की मिट्टी लाने के लिए अब इस दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी बलिदानियों के घर जाकर शहीद के आंगन की मिट्टी कलश में एकत्र करेंगे। सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व यह पवित्र मिट्टी भी सैन्यधाम में सम्मिलित की जाएगी।

बैठक से पहले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की सफलता पर प्राप्त स्कॉच अवार्ड 2025 भेंट किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में निदेशक सैनिक कल्याण सेवानिवृत ब्रिगेडियर अमृत लाल, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नारसन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारम्भ
Next: पीएमजीएसवाई एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अवरुद्ध सड़क मार्गों की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026

Recent Posts

  • नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार March 6, 2026
  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026

You may have missed

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.