Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व हैः रीना जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का अपना अलग महत्व हैः रीना जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 20, 2025 1 minute read
Share This Post

– राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से की स्वास्थ्य पखवाड़े में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील
– इंडोर कैंप लगाने वाले अस्पतालों को कैंप तिथि पर निःशुल्क देनी होंगी सभी सेवाएं
– कहा, शिविर की तिथि व स्थान का प्रचार जरूर करें, स्थानीय जनप्रतिनधियों का भी सहयोग लें

देहरादून-राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने सभी आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने इस अभियान को मानव सेवा का बेहतर अवसर बताया।
प्राधिकरण में आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पताल प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम का अपना अलग महत्व है। प्रत्येक अस्पताल को 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वास्थ्य पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। कहा कि कार्यक्रम का मानवीय पक्ष देखते सभी अस्पताल अपने शिविरों की तिथि व स्थान तय कर लें। और कार्यक्रम संपंन होने पर उसकी कंटेट व फोटो डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दें ताकि सनद रहे। कहा कि शिविर से पूर्व तिथि व स्थान का प्रचार भी करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम का लाभ उठा सकें। बेहतरी के लिए शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें।
बैठक में कुछ अस्पतालों ने अपने परिसर में ही कैंप आयोजन की बात कही तो इस पर सीईओ ने कहा कि यदि कोई अस्पताल इंडोर शिविर का आयोजन करता है तो इस बात का खास जाएगा कि उस दिवस सारी व्यवस्थाएं फ्री करनी होंगी। उन्होंने आउटडोर कैंप को बेहतर बताया।
सीईओ ने दूर दराज में कैंप लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही। अस्पताल प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य पखवाड़े के तहत लगने वाले शिविर की प्राथमिकताओं, तौर तरीकों व समन्वय के बारे में समझाया गया।
इस मौके पर एसएचए के निदेशक वित्त अभिषेक कुमार, निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, निदेशक क्लेम डा सरेाज नैथानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा दिनेश चंद्र समेत इंद्रेश, कैलाश उमेगा, बूलूनी अस्पताल, पनेसिया हॉस्पिटल, जोशी हास्पिटल, सुनंदा, कृष्णा मेडिकल, विभूति, सुरभि के प्रतिनिधि व प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर ने मां धारी देवी के मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना
Next: आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र के सेब उत्पादकों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक March 5, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.