Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
  • UTTARAKHAND NEWS

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) September 10, 2025 1 minute read
Share This Post

पंतनगर-उत्तराखंड के कृषि मंत्री एवं जनपद उधम सिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी ने आज भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री जोशी ने सबसे पहले पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित पंत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने खेड़ा स्थित आशुतोष विद्या मंदिर में आयोजित जयंती कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हरित क्रांति के अग्रदूत रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत का योगदान अविस्मरणीय है। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उनकी दूरदृष्टि और समाज सुधार की भावना का परिणाम है।

मंत्री जोशी ने कहा कि पंडित पंत ने कुली-बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करते हुए समाज से बुराइयों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य किया और उनका संघर्षशील जीवन हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि आज भारत खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर होकर निर्यातक देश बना है, इसका श्रेय पंडित पंत को जाता है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जैसे सुनार सोने को निखारता है, वैसे ही शिक्षक बच्चों के भविष्य को निखारने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, दर्जप्राप्त मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, कार्यक्रम संयोजक राम प्रकाश गुप्ता, तरुण दत्ता, अमित नारंग, रश्मि रस्तोगी, जितेंद्र गौतम, दिवाकर पांडे, सत्य प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुंवर सिंह, मुकेश पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: लैंसडाउन वार मेमोरियल में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
Next: CM धामी से राज्य में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने आई भारत सरकार की अन्तर-मंत्रालयी टीम ने की भेंट

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक March 5, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.