Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कौलागढ़ में मां नंदा-सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा में किया पूजन, लिया मां नंदा-सुनन्दा का आशीर्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कौलागढ़ में मां नंदा-सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा में किया पूजन, लिया मां नंदा-सुनन्दा का आशीर्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 31, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को देहरादून स्थित कौलागढ़ में कुर्मांचल परिसर, गढ़ी शाखा द्वारा आयोजित मां नंदा एवं सुनन्दा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में धर्मपत्नी निर्मला जोशी संग प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां नंदा देवी उत्तराखण्ड की आराध्य देवी हैं। वे हिमालय की कन्या और भगवान शंकर की अर्धांगिनी पार्वती का स्वरूप मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि नंदा देवी की राजजात यात्रा उत्तराखण्ड का महाकुंभ कहलाती है, क्योंकि यह हर 12 वर्ष में एक बार आयोजित होती है और इसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मां नंदा देवी की यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी लोकसंस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम भी है। इसमें गढ़वाल और कुमाऊँ, दोनों क्षेत्रों के लोग मिलकर भाग लेते हैं, जो उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विविधता में एकता का उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि नंदा देवी राजजात यात्रा हमें श्रद्धा, धैर्य और एकता का संदेश देती है और उत्तराखण्ड की समृद्ध संस्कृति को पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी धार्मिक आस्था को बल देते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। इस दौरान परिसर में भक्तों द्वारा पारंपरिक भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। पूरा वातावरण मां नंदा-सुनन्दा के जयकारों और भक्ति रस से गूंजायमान रहा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, बबीता लोहनी, प्रेम तिवारी, तनुजा तिवारी, केशव जोशी, ललित मोहन जोशी, हरिश्चंद्र पांडे, राकेश लोहनी, जी.सी.जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पोषण भी पढ़ाई भी: भारत के भविष्य के लिए खेल-आधारित शिक्षा-अन्नपूर्णा देवी
Next: दिवंगत हवलदार विजय सिंह गुसाईं के परिवारजनों से सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की मुलाकात, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.