Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • भारतीय स्टेट बैंक, शाखा बाजपुर में सैचुरेशन कैम्प का सफल आयोजन
  • UTTARAKHAND NEWS

भारतीय स्टेट बैंक, शाखा बाजपुर में सैचुरेशन कैम्प का सफल आयोजन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 28, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB Dehradun-भारतीय स्टेट बैंक, शाखा बाजपुर के सौजन्य से आज दिनांक 28 अगस्त 2025 को एक सैचुरेशन कैम्प का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से राजीव रंजन, उप महाप्रबंधक, एसबीआई हल्द्वानी; संजीव कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय ऊधमसिंह नगर; रजनीश सैनी, एल.डी.ओ., भारतीय रिज़र्व बैंक देहरादून; चिराग पटेल, प्रमुख जिला प्रबंधक (एल.डी.एम.), ऊधमसिंह नगर; प्रेम सिंह, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई हल्द्वानी; महिमन सिंह, प्रबंधक एसबीआई रुद्रपुर; लोकेश पंत, शाखा प्रबंधक एसबीआई बाजपुर तथा कुबेर दत्त, शाखा प्रबंधक कृषि शाखा बाजपुर सम्मिलित हुए।

इस कार्यक्रम में लगभग 250 लोगों की उपस्थिति रही, साथ ही स्थानीय क्षेत्र की 6 से 7 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने भी भागीदारी की।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्राहकों को बैंक खातों में री केवाईसी की महत्ता के बारे में भी विशेष रूप से जागरूक किया गया। पुनः केवाईसी समय-समय पर करना आवश्यक है ताकि ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी अद्यतन बनी रहे, धोखाधड़ी और वित्तीय गड़बड़ियों से सुरक्षा सुनिश्चित हो, खातों में लेन-देन अथवा बीमा योजनाओं (जैसे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना) के नवीनीकरण में कोई बाधा न आए और बैंकिंग सेवाओं का लाभ निरंतर एवं सुगमता से मिलता रहे।

गणमान्य अतिथियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने खातों की जानकारी (जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और अन्य अद्यतन विवरण) समय-समय पर बैंक में उपलब्ध कराते रहें, ताकि उनका खाता सक्रिय बना रहे एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए।

अपने संबोधन में अतिथियों ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, स्वरोजगार आधारित ऋण योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से अधिक से अधिक लाभ उठाने का भी आह्वान किया।

भारतीय स्टेट बैंक, शाखा बाजपुर की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और जनसामान्य की सुरक्षा व सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून द्वारा “मानक मंथन” कार्यक्रम में आरओ आधारित जल शोधन प्रणालियों के नवीनतम मानकों पर दी गई जानकारी
Next: उपनल के विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री जोशी ने दिए समन्वय के निर्देश

Related Stories

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Recent Posts

  • सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल March 7, 2026
  • ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने March 7, 2026
  • Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया March 7, 2026

You may have missed

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल
  • UTTARAKHAND NEWS

सीबीएसई से सेकेंडरी स्तर तक संबद्ध हुआ डीडी पब्लिक स्कूल

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने
  • UTTARAKHAND NEWS

‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया केंद्रीय गृहमंत्री ने

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया
  • UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand-केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर हरिद्वार में ₹1132 करोड़ से अधिक के विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 7, 2026
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.