Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • वुड कोटिंग्स पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एफआरआई में शुरू
  • UTTARAKHAND NEWS

वुड कोटिंग्स पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एफआरआई में शुरू

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 25, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के वनोपज प्रभाग के वुड वर्किंग एवं फिनिशिंग अनुभाग द्वारा 25 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक “वुड कोटिंग्स” पर पाँच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 19 प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से भाग ले रहे हैं।

इनमें नौ प्रतिभागी दिलीप इंडस्ट्रीज प्रा. लि., जयपुर से तीन प्रतिभागी शुभ हैंडीक्राफ्ट्स प्रा. लि., जयपुर से, दो प्रतिभागी दिलीप क्राफ्ट्स प्रा. लि., जयपुर तथा दो पियरो, अहमदाबाद (गुजरात) से और एक-एक प्रतिभागी सी. एल. गुप्ता, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), तिलक ट्रेडर्स एंड एक्सपोर्टर्स प्रा. लि., त्रिवेन्द्रम (केरल) तथा डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी (सोलन, हिमाचल प्रदेश) से सम्मिलित हो रहे हैं।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों के लिए तैयार किया गया है जो लकड़ी के सब्सट्रेट पर कोटिंग्स से संबंधित कार्य करते हैं। इसमें वुड कोटिंग्स के मूलभूत सिद्धांतों का व्यापक परिचय दिया जाएगा, जिसमें कोटिंग्स के प्रकार, गुण, सतह की तैयारी, अनुप्रयोग एवं परीक्षण विधियाँ शामिल हैं।

साथ ही, पर्यावरणीय पहलुओं, उन्नत एवं पर्यावरण-हित में कोटिंग तकनीकों, समस्या निवारण, सुरक्षा उपायों आदि पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय / अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर कोटिंग्स के अनुप्रयोग एवं परीक्षण प्रक्रियाओं पर व्यवहारिक अभ्यास भी शामिल होगा। इन सभी सत्रों का उद्देश्य प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता को बढ़ाना है ताकि वे वुड कोटिंग्स का प्रभावी चयन एवं अनुप्रयोग कर सकें।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जल और मिट्टी संरक्षण से कृषि और किसान समृद्धि की ओर-शिवराज सिंह चौहान
Next: एयरफोर्स करेगी चिन्यालीसौड़, गौचर हवाई पट्टियों का संचालन

Related Stories

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की March 5, 2026
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा March 5, 2026
  • आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक March 5, 2026

You may have missed

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा
  • UTTARAKHAND NEWS

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक
  • UTTARAKHAND NEWS

आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति हो रही सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण करवाना आवश्यक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
  • UTTARAKHAND NEWS

डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन: राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.