Skip to content
final logo GALAXY

Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • भारतीय मानक ब्यूरो ने हरिद्वार जेल में स्वतंत्रता दिवस पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया
  • UTTARAKHAND NEWS

भारतीय मानक ब्यूरो ने हरिद्वार जेल में स्वतंत्रता दिवस पर संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित किया

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 16, 2025 1 minute read
Share This Post

PIB DDN-स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने 15 अगस्त 2025 को जिला कारागार, हरिद्वार में कैदियों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला कारागार प्रशासन से वरिष्ठ अधीक्षक श्री मनोज कुमार आर्या, प्रभारी जेलर श्री विकास चन्द्रा, उप जेलर श्री प्रमोद दानू और मुख्य फार्मासिस्ट श्री आर. सी. गैरोला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख श्री सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभकामना संदेश प्रेषित किए गए। संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक ‘डी’ श्रीमती नीलम सिंह, मानक संवर्धन अधिकारी श्रीमती सरिता त्रिपाठी और संसाधन व्यक्ति श्री बिशन सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। कैदियों को मानकों के महत्व, गुणवत्ता नियंत्रण, हॉलमार्किंग और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करने वाले संदेश साझा किए गए।

कैदियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी प्रेरणादायी बन गया। यह संवेदीकरण कार्यक्रम कैदियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुनः स्थापित होने की दिशा में प्रेरित किया। भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने जिला कारागार प्रशासन, हरिद्वार का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग-बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जिलों में सामान्य रहेगा मौसम
Next: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026

Recent Posts

  • नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार March 6, 2026
  • देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद March 6, 2026
  • टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम March 6, 2026

You may have missed

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद
  • UTTARAKHAND NEWS

देहरादून का नया फूड हबः युवाओं के लिए रोजगार और शहरवासियों के लिए स्वाद

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
  • UTTARAKHAND NEWS

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 6, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • UTTARAKHAND NEWS

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 171 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) March 5, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.