Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • वीर बाल दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रेरणादायी प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • UTTARAKHAND NEWS

वीर बाल दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रेरणादायी प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) December 26, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रेरणादायी प्रदर्शनी का भी विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और क्रांतिकारी चेतना के प्रतीक शहीद उधम सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर बाल दिवस देश के इतिहास में अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान की स्मृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह के चारों साहिबजादों ने अल्पायु में जिस वीरता, धैर्य और आत्मबल का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि साहिबजादों का बलिदान यह सिखाता है कि राष्ट्र, धर्म और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए उम्र नहीं बल्कि दृढ़ संकल्प और साहस की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय देश के बच्चों और युवाओं को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार जताया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देशसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित होती है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि प्रदर्शनी में साहिबजादों के जीवन, संघर्ष और बलिदान को चित्रों, जानकारी और ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने आयोजन समिति को इस प्रेरणादायी प्रयास के लिए बधाई भी दी।

इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, दिलबाग सिंह, मोंटी सिंह, राहुल चौहान, आशीष शर्मा, अमित भाटिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित विंटर कार्निवाल में किया प्रतिभाग
Next: पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

Related Stories

सूचना विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 24, 2026
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
  • UTTARAKHAND NEWS

उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम
  • UTTARAKHAND NEWS

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 23, 2026

Video Adv

https://midnightblue-termite-877880.hostingersite.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • सूचना विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी April 24, 2026
  • उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित April 23, 2026
  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम April 23, 2026

You may have missed

सूचना विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी
  • UTTARAKHAND NEWS

सूचना विभाग में उप निदेशक पद पर पदोन्न्त किये जाने के आदेश जारी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 24, 2026
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
  • UTTARAKHAND NEWS

उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 23, 2026
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम
  • UTTARAKHAND NEWS

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 23, 2026
ट्रैफिक से राहत के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेज
  • UTTARAKHAND NEWS

ट्रैफिक से राहत के लिए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण तेज

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 23, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.