Skip to content
final logo GALAXY

Banner 728x90
Primary Menu
  • Home
  • LATEST
  • UTTARAKHAND NEWS
  • NATIONAL NEWS
  • INTERNATIONAL NEWS
  • ARTICLES
  • STATES NEWS
  • CONTACT US
Live
  • Home
  • जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को गीता भवन में होगा रुक्मिणी मंगल नाटक का मंचन
  • UTTARAKHAND NEWS

जन्माष्टमी पर 16 अगस्त को गीता भवन में होगा रुक्मिणी मंगल नाटक का मंचन

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) August 14, 2025 1 minute read
Share This Post

देहरादून-श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन में जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर मेघदूत नाट्य संस्था के रंगकर्मियों की टोली “रुक्मिणी मंगल” नाटक का मंचन करेगी। नाटक शनिवार 16 अगस्त के सायं आठ बजे से दस बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नाटक का निर्देशन प्रसिद्ध रंगकर्मी एस.पी. ममगाईं कर रहे हैं। श्री ममगाईं मेघदूत नाट्य संस्था के संस्थापक होने के साथ साथ रंगमंच के पुरोधा भी हैं और उनके अनेक शिष्य रंगमंच के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं।

श्री ममगाईं ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण, गर्ग संहिता, श्री हरिवंश पुराण, शिव पुराण, महाभारत और श्री रामचरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित यह नाटक भगवान श्रीकृष्ण के विवाह, उत्तराखंड के आराध्य देव घंटाकर्ण की तपस्या, श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्न के जन्म आदि प्रसंगों पर केंद्रित यह नाटक जन्माष्टमी के संदर्भ में विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है।
ज्ञातव्य है कि मेघदूत नाट्य संस्था विशिष्ट कथानकों को सम्पूर्ण संदर्भों के साथ प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और पूरे शोध के बाद ही नाटक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने की परम्परा का निर्वहन किया जाता रहा है। उत्तराखंड के संदर्भ में रूक्मणी मंगल नाटक का इसलिए भी महत्व है कि यहां घण्टाकर्ण को क्षेत्रपाल के रूप में पूजा जाता है और यह दायित्व स्वयं भगवान कृष्ण घंटाकर्ण को सौंपते हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यह प्रसंग दर्शकों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है। मेघदूत नाट्य संस्था के कलाकार पिछले तीन माह से नाटक के अभ्यास में जुटे हैं। वैसे भी नाटक के निर्देशक एस.पी. ममगाईं परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं और ऐतिहासिक तथा पौराणिक महत्व के विषयों को मंच पर शानदार तरीके से प्रस्तुत करने में उन्हें महारत हासिल है। इससे पूर्व भी गीता भवन में मेघदूत नाट्य संस्था द्वारा दशावतार, उषा अनिरुद्ध सहित अब तक अनेक प्रस्तुतियां दी जा चुकी हैं। नाटक में सभी के लिए प्रवेश निशुल्क है।

About the Author

Avatar

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics)

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग करते प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी
Next: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण, जानें आज कहां-कहां फहराया जाएगा तिरंगा

Related Stories

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026

Video Adv

https://midnightblue-termite-877880.hostingersite.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-COMPRESS-2-4-Year-Journey-2026-2-Min-video-converter.com_.mp4

RECENT POSTS

  • भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी April 22, 2026
  • संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक April 22, 2026
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं April 22, 2026

You may have missed

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
  • UTTARAKHAND NEWS

भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक
  • UTTARAKHAND NEWS

संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं
  • UTTARAKHAND NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
  • UTTARAKHAND NEWS

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

Admin - Er. Kapil Garg (B.E.Electronics) April 22, 2026
Copyright © All rights reserved. Subject to Dehradun Jurisdiction Only in case of any dispute. | MoreNews by AF themes.